फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! मोदी को वोट दिया तो बेटा दे रहा हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहब! मोदी को वोट दिया तो बेटा दे रहा हत्या की धमकी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। साहब! मेरी पत्नी गुजरात की है और इस नाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैं रिश्तेदार मानता हूं। देश के विकास में प्रधानमंत्री अच्छा काम भी कर रहे हैं। मोदी से प्रभावित होकर मैने भाजपा को वोट दिया। इससे इकलौता बेटा गुस्से में है और मुझे मारने की धमकी दे रहा है। उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली में सोमवार दोपहर करीब 12.40 बजे एसएसआई मदन सिंह बिष्ट से करीब 65-70 साल का बुजुर्ग मिला। उनके सामने वृद्ध ने हाथ जोड़कर अपनी पीड़ा सुनाई। गांव बझेड़ी निवासी अमीर आलम ने पुलिस को बताया कि पत्नी और इकलौते बेटे महबूब के साथ रहता हूं। पत्नी गुजरात प्रांत के गांव कलोड़ी की रहने वाली है। वृद्ध ने कहा कि 11 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान भाजपा को वोट दिया था। उसके साथ ही गांव के करीब 40-50 अन्य मुसलमानों ने भी मोदी को ही वोट दिया है। बस, इसी बात से इकलौता बेटा महबूब नाराज है और उसके साथ रोजाना गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। यही नहीं उसके घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी है। एसएसआई ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गांधी कॉलोनी चौकी पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव में पहुंची, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एसएसआई मदन सिंह बिष्ट ने वृद्ध को हर हाल में सुरक्षा का आश्वासन देते हुए घर भेज दिया। साथ ही गांधी कालोनी चौकी प्रभारी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें