बंदी में शराब बेचते तीन सेल्समैन दबोचे
मुजफ्फरनगर। डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर लागू की गई शराबबंदी के बावजूद महंगे दाम पर शराब बेच रहे गांव शेरनगर स्थित ठेके के तीन सेल्समैनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया है।
डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर पुलिस-प्रशासन ने रविवार को शराबबंदी का दिन घोषित कर शराब की हर तरह की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। देर शाम नई मंडी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव शेतरनगर के शराब ठेके पर बंदी के बावजूद महंगे दाम पर शराब बेची जा रही है। नई मंडी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर तत्काल ठेके पर छापा मारा गया, जहां वास्तव में शराब बेची जा रही थी। इस पर पुलिस ने ठेके पर मौजूद तीन सेल्समैन फतेहाबाद आगरा निवासी विपिन शर्मा व गांव शेरनगर निवासी चंद्रसेन व राजन को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से शराब की 22 पेटियां भी बरामद की गईं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने तीनों सेल्समैन के साथ ही शराब ठेका मालिक के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।