फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए के बहाने ले जाकर गाड़ी ले उड़ा शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसा देकर कार ले उड़े चोर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक युवक कार किराये पर लेने के बहाने चालक को भोपा रोड ले जाने के बाद उससे चाबी मांगकर गाड़ी ही ले उड़ा। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र के गांव मोरना निवासी सुनील ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह मारुति टैक्सी के रूप में चलाता है। बुधवार को वह वैन लेकर टीपीनगर में खड़ा था। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और शांतिनगर से मरीज को हॉस्पिटल ले जाने के लिए वैन किराये पर ली। इसके बाद जब वे भोपा रोड पर पहुंचे तो युवक ने चालक को चाय पीने के बहाने से एक होटल पर रोक लिया। चाय पीते-पीते ही युवक ने चालक से उसकी वैन में टिफिन रह जाने की बात कही। इसके बाद उससे टिफिन लाने की बात कहकर चाबी ले ली। इसके बाद आरोपी होटल से बाहर खड़ी वैन लेकर फरार हो गया। काफी देर बाद भी युवक के नहीं लौटने पर चालक सुनील होटल से बाहर आया तो वहां वैन नदारद देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने इधर-उधर वैन की तलाश भी की, लेकिन आरोपी नहीं मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें