फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु पैंठ से भैंस चोरी करने वाले दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पशु चोर को पकड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रथेड़ी पशु पैंठ से चोरी की गई दो भैंसों समेत दो आरोपियों को पुलिस ने पचैंडा कलां से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
शाहपुर क्षेत्र शिकारपुर गांव निवासी फुरकान ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह रथेड़ी पशु पैंठ में अपनी भैंसें बेचने के लिए आया था। इसी दौरान पैंठ से उसकी दो भैंसें चोरी कर ली गई। पुलिस ने अज्ञात में एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच कर सूचना के आधार पर रविवार देर रात गांव पचैंडा कलां में दबिश देकर गांव मेघाखेड़ी निवासी दो युवकों शाहरुख उर्फ काला व खुसाना को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके कब्जे से चोरी की गई दोनों भैंसों को भी बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू-तमंचे समेत पकड़े तीन युवक
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान तीन युवकों को शक के आधार पर रोककर उनकी तलाशी ली। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी गांव संधावली निवासी शराफत, शमीम व सन्नी हैं, जिनके पास से चाकू व तमंचा बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें