बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के हसरौली गांव में रविवार की रात्रि भैंस चोरी करते समय ग्रामीणों ने चार लोगों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चारों की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
रविवार की रात्रि करीब एक बजे हसरौली गाँव स्थित सड़क किनारे बंधी भैंस की रस्सी खूंटे से छोडने के दौरान भैंस मालिक की आंख खुल गई। मालिक शोर मचाया तो बोधा, राजन तिवारी, चन्दन सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुँच चोरों को घेर कर लाठी डंडो से जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस घायल चोरों को थाने ले आई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर भकड़ी गांव निवासी गोरे उर्फ गोरख प्रदीप, अमरबहादुर यादव,अजीत यादव एवं धर्मेन्द्र मुसहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।