फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर बड़े भाई ने किया धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर बड़े भाई ने किया था हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला कृष्णापुरी में युवक द्वारा धर्म परिवर्तन कर दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम संबंध के चलते निकाह कर लेने से खफा उसके बड़े भाई ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि करीब एक साल पूर्व उसका दूसरे समुदाय की मोहल्ले की ही युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके चलते युवक ने धर्म परिवर्तन कर युवती से शादी कर ली थी। इससे युवक के परिजन खफा हो गए। पीड़ित के अनुसार परिजनों की नाराजगी के चलते वह कृष्णापुरी में ही किराए के मकान में रहने लगे थे। पीड़ित के अनुसार बृहस्पतिवार को वह पत्नी के साथ अपने घर गया था, जहां उसकी बड़े भाई से कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्साए बड़े भाई ने मारपीट के बाद धारदार हथियार से युवक के सिर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर युवक को बचाने पहुंची उसकी पत्नी से भी आरोपी ने हाथापाई की और घर से निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें