फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मालिक नशीले पदार्थ समेत दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने एक होटल मालिक को नशीले पदार्थ और अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। होटल की आड़ में नशीले पदार्थ का धंधा काफी समय से चल रहा है। मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब और डोडा बरामद हुआ है। आरोपी पहले भी नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को बताया कि शहर कोतवाली इंस्पेक्टर संजीव शर्मा, एसएसआई समयपाल सिंह अत्री और एसआई राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ रात्रि में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जानकारी मिली कि रोहाना रोड पर मलीरा के पास शिव होटल में एक युवक नशीला पदार्थ बेच रहा है। सूचना पर पुलिस बल ने मौके पर जाकर छापे की कार्रवाई की। वहां पर एक युवक बैग लिए मिला। तलाशी लेने पर बैग में पांच किलो नशीला पदार्थ डोडा बरामद हुआ। अंदर होटल की तलाशी लेने पर 300 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। पकड़ा गया आरोपी रामपुरी निवासी प्रवीण पुत्र बारुमल ही होटल का मालिक है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह होटल पर डोडा, शराब और अन्य नशीले पदार्थों को बेचने का काम करता है। उसके यहां से ट्रक ड्राईवर नशीले पदार्थ बेचने के लिए लेकर जाते हैं। पुलिस ने आरोपी को चालान कर जेल भेज दिया। सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने बताया कि आरोपी पहले भी नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें