फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने युवक को पीटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मालवीय चौक पर चेकिंग के दौरान वाहन के कागजात पूरे होने पर भी यातायात पुलिस ने एक युवक की पिटाई कर दी, जिससे वहां पर हंगामा हो गया। मामला सिविल लाइन थाने पर पहुंचा गया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। युवक के कागजात भी वापस करा दिए।
यातायात पुलिस मंगलवार को मालवीय चौक पर चेकिंग कर रही थी. तभी बुढ़ाना के ग्राम हुसैनपुर के युवक को चेकिंग के लिए रोक लिया। युवक ने गाड़ी के सभी कागजात यातायात पुलिसकर्मी को दिए, लेकिन गाड़ी के इंश्योरेेंस के कागज नहीं मिला। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस ने उससे 1100 रुपये की मांग की। इसी को लेकर पुलिसकर्मी और युवक में कहासुनी हो गई। पुलिसकर्मी ने युवक के साथ मारपीट कर दी, जिससे वहां पर हंगामा हो गया। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस आ गई। मामला थाने तक पहुंच गया। बाद में सिविल लाइन पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर उसका केश में चालान कटवा दिया। बाद में उसके सभी कागजात देकर गाड़ी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
मुजफ्फरनगर। फेसबुक पर धार्मिक आपत्तिजनक टिप्पणी कर पोस्ट डालने वाले चिकित्सक के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने 66 आईटी एक्ट और धारा 295-ए के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। विहिप के जिला सह संयोजक विकास अग्रवाल की ओर से यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। फेसबुक आईडी पर डॉ मोहम्मद आरिफ अंसारी की ओर से धार्मिक आपत्तिजनक टिप्पणी कर पोस्ट डाली गई थी, जिसको लेकर सोमवार शाम को हिंदू संगठनों के लोगों ने शहर कोतवाली में हंगामा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें