मंसूरपुर। पुलिस ने हाइवे पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान इन युवकों के पास दो चाकू बरामद हुए और चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ युवकों ने अपने नाम मुजफ्फरनगर के सूजडू निवासी वासिद पुत्र आसिफ और फरियाद पुत्र शरीफ बताए। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
पुलिस ने दो को जेल भेजा
मंसूरपुर। मंसूरपुर पुलिस ने धारा 307 के मुकदमे में फरार चल रहे गांव पुरबालियान निवासी लोकेश और रामेश्वर पुत्रगण नाथू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी गाजियाबाद में रहते थे। गांव की महिला कमलेश ने इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।