फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लूट में शामिल तीसरा बदमाश गिरफ्तार, नगदी-तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। रिलायंस पेट्रोल पंप पर लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे बदमाश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से नगदी और तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने सेल्समैन अमित कुमार और ऑपरेटर को गनप्वाइंट पर लेकर वहां से 29 हजार 500 रुपये की नगदी लूट ली थी। वारदात के 12 घंटे बाद पुलिस ने कामिसपुरा गांव में मुठभेड़ के बाद मिरगपुर निवासी बदमाश आकाश वाल्मीकि को गिरफ्तार किया था। जिसके कब्जे से 5 हजार 10 रुपये की नगदी, तमंचा व बाइक बरामद हुई थी। जबकि लूट के दूसरे आरोपी उत्तराखंड के झबरेड़ा निवासी शुभम को पुरकाजी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने उत्तराखंड के खेड़ा जट्ट निवासी तीसरे बदमाश संदीप को नगर के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि संदीप के कब्जे से 2200 रुपये की नगदी व एक तमंचा बरामद हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। उधर, पुलिस ने रविदास मार्ग निवासी अभिषेक को भायला फाटक के समीप से एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। जिसे रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें