फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण व हत्या के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण व हत्या के प्रयास का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी इरशाद ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 18 अप्रैल को वह किसी काम से शहर आया था। यहां से वह ट्रांसपोर्ट नगर गया था। आरोप है कि गांव पसौंडा निवासी बदरू, सिकरेड़ा गांव निवासी सादिक व तीन अज्ञात लोगों ने कार में उसका टीपीनगर से ही अपहरण कर लिया। आरोप है कि रास्ते में आरोपियों ने कार में ही उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर उसकी हत्या का भी प्रयास किया। इसके बाद आरोपी हाइवे पर फेंककर फरार हो गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
मुजफ्फरनगर। शामली के कस्बा बनत निवासी हरबीर ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी सुधा की शादी जनकपुरी निवासी प्रमोद से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सुधा को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान किया जाता था। पीड़ित का आरोप है कि सुधा को अगले दिन मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति प्रमोद के साथ ही ससुराल के अन्य लोगों के लिखफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें