फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद के बाद गरमाया माहौल, पीएसी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। जिसकी सूचना पर भारी संख्या में पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंच गई। तनाव को देखते हुए पुलिस पीएसी तैनात है।
विज्ञापन

भदोठी गांव में किराना व्यवसाई सुभाष गुप्ता ऑटो रिक्शा से सामान लेकर बाजार में पहुंचे। उन्होंने ऑटो खड़ा कराकर सामान उतरवा रहे थे। तभी रियाजुद्दीन का 12 वर्षीय पुत्र अदनान साइकल से ऑटो से सामान उतार रहे लोगों को टक्कर मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगा। मामला बढ़ता देख वहां दो समुदाय के लोग लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने-सामने हो गए। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सदर और एक प्लाटून पीएसी के साथ पहुंच गए। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। तनाव को देखते हुए वहां पर पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें