फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई पर हमला
विज्ञापन

शाहपुर। गांव में बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने एक युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। शाहपुर के गांव निवासी पीड़ित पिता ने मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि सोमवार शाम उसकी पुत्री गांव के बाहर कूड़ा डालने जा रही थी। रास्ते में गांव के दो युवकों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़खानी की। उसने जब घर आकर बताया तो उसका भाई युवकों से घटना के बारे में पूछने गया। आरोपी युवकों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के संबंध में पीड़ित के पिता ने थाने पर दो युवकों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बंदरों ने हमला कर पांच को घायल किया
शाहपुर। गांव बसी कलां में बंदरों ने आतंक मचाते हुए आधा दर्जन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसी कलां में बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बंदरों ने हमला कर जुलेखा, रिजवान, आसिफ , महमूद व जुबेर को गंभीर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया । ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से इन बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें