पुरकाजी। मेरठ में हुए मर्डर के मामले में कोतवाली सरुरपुर पुलिस ने पुरकाजी में दबिश देकर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। जिस पर लोग थाने पर जमा हो गए और उसे निर्दोष बताकर रिहा करने की मांग की। पुलिस ने पूछताछ कर उसे छोड़ दिया।
मेरठ की सरधना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को बबलू का मर्डर हो गया था। जिसमें प्रकाश में आए मोबाइल फोन की लोकेशन पुरकाजी में मिलने पर सरुरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने रविवार को पुरकाजी में दबिश देकर मोबाइल मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सरवर द्वारा अपनी आईडी पर सिम लेने की बात बताने पर पुलिस ने मामले की जांच कर उसे रिहा कर दिया। पुलिस ने बताया कि उक्त नंबर पहले किसी अन्य व्यक्ति के पास था जिसका मर्डर के आरोपी से संबंध होने की आशंका नजर आ रही है। बाद में उक्त नंबर उस व्यक्ति द्वारा बंद कर देने पर उसे सरवर ने खरीद लिया था। मामले की जांच की गयी है जिसमें इसका कोई दोष नजर नहीं आने पर इसे रिहा कर दिया गया है।