फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ो पक्षों में संघर्ष, कई लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। किसान के भैंसा बुग्गी से गन्ना लग जाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। हमले में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ककरौली के गांव खुजेड़ा में इकबाल पक्ष के गुलजार पुत्र मीर हसन खेतों में गन्ना बुवाई कर मंगलवार शाम भैंसा बुग्गी में बचा हुआ गन्ना लेकर वापस घर आ रहे थे। रास्ते में बुग्गी में रखा गन्ना इकबाल पुत्र कय्यूम को लग गया। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। उस वक्त ग्रामीणों ने दोनों पक्ष के लोगों के समझा बुझाकर घर को भेज दिया। बुधवार सुबह दभेड़ी पशु पैठ में जा रहे एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष ने लाठी डंडों से रास्ते में हमला कर दिया। हमले में इकबाल, शादाब व गुलजार घायल हो गए। ककरौली इंस्पेक्टर बीपी सिंह यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के घायल लोगों को अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्षों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें