निकाह का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण किया
छपार। निकाह करने का झांसा देकर आरोपी ने युवती का तीन साल तक यौन शोषण किया। आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली। अब उसने निकाह करने से साफ इंकार कर दिया। आरोप है कि एक रात को आरोप अपने पांच साथियों के साथ पीड़िता के घर में घुसा और जान से मारने तथा वीडियो वायरस करने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
छपार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने इस संबंध में छपार थाने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि जनपद सहारनपुर के थाना देवबंद के गांव सांपला निवासी आरोपी तीन साल पूर्व उसके गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया था। वहीं पर उससे मुलाकात हुई थी। वह तब से ही उसके साथ निकाह करने के लिए कहता रहा और घर आने जाने लगा। आरोप है कि आरोपी ने निकाह करने का झांसा देकर तीन साल तक उसका देह शोषण किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता का यह भी आरोप है कि वह दस लाख रुपये की मांग भी बार-बार कर रहा है। आरोप है कि अब आरोपी ने निकाह करने से इंकार कर दिया। आरोपी अपने दो भाइयों और दो अज्ञात दोस्तों के साथ उसके घर आया और कार्रवाई करने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की ओर से आरोपी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।