फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाने में दहेजलोभी ससुरालियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसकी हत्या का प्रयास किया था। मामले में पीड़ित विवाहिता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंसूरपुर के गांव मौल्हाहेड़ी निवासी नरेश पुत्र कालूराम ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी साक्षी की शादी शहर के मोहल्ला अवध विहार निवासी कमल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले साक्षी का उत्पीड़न कर रहे थे। दहेज में ससुराल वाले वैगन-आर कार दिए जाने की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी होने पर एक मई ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके हाथ पैर बांधकर उसे सीढ़ियों से धक्का दे दिया. जिससे विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फर्जी कागजात बनाकर महिला की संपत्ति हड़पी
मुजफ्फरनगर। अंकित विहार कॉलोनी में कुछ लोगों ने महिला के प्लाट के अवैध कागज बनाकर हड़प लिया। विरोध करने पर आरोपी पीड़िता को धमकियां दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में लगी है।
विज्ञापन

नईमंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंकित विहार निवासी अनीता चौधरी पत्नी सुभाष ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने वर्ष 2001-02 में 150 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था, जिसमें उसने मकान बना लिया था। उसके पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि उसके मकान को प्लाट दर्शाकर पचेंडा कलां निवासी राजीव पुत्र सौदान, शाहनवाज पुत्र हाशिम निवासी सरवट, जसबीर पुत्र राजसिंह निवासी अंकित विहार ने फर्जी दस्तावेज बनाकर संपत्ति की रजिस्ट्री करा ली। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे धमकियां दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें