बाइक सवार ने लगाया लूट का आरोप
झिंझाना। भौराकला थाना क्षेत्र के गांव भौराखुर्द निवासी हरबीर (50) थाने में पहुंचा। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बाइक से मेरठ करनाल हाईवे से होता हुआ गांव अगड़ीपुर जा रहा था। रास्ते में चार युवकों ने तमंचों से आतंकित करके उससे मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकदी लूट ली। लूटपाट करने वालों में दो युवक गांव अगड़ीपुर के रहने वाले हैं। इसी दौरान आरोपी दोनों युवक भी ग्रामीणों के साथ झिंझाना थाने पहुंच गए। युवकों ने बताया कि उक्त व्यक्ति को गांव के पास ही गन्ने के खेत में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। इसी कारण वह लूटपाट का झूठा आरोप लगा रहा है। उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।