फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, चोरी की स्कूटी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने स्कूटी पर सवार होकर घटना को अंजाम देने आ रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इसमें मेरठ जनपद निवासी वकील व गाजियाबाद जनपद निवासी परवेज पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों से चोरी की स्कूटी बरामद हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि नई मंडी कोतवाली पुलिस की सिसौना रोड के किनारे से हाईवे की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर सोमवार देर रात स्कूटी सवार बदमाशों से मुठभेड़ हुई। गिरफ्तार आरोपी वकील मेरठ के थाना मुंडाली के गांव अजराड़ा व उसका साथी परवेज गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव नहाली का रहने वाला है।
वकील के खिलाफ जानलेवा हमला, लूट, चोरी, गैंगस्टर आदि धाराओं के 17 व परवेज के खिलाफ गैंगस्टर सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के 31 मामले मेरठ, गाजियाबाद, अमरोहा, भोजपुर, मंसूरी व अन्य थानों में दर्ज हैं। दोनों का अंतरजनपदीय गिरोह है। बरामद स्कूूटी छह जून को नई मंडी क्षेत्र से चोरी की थी।
विज्ञापन

आरोपियों से दो तमंचे व एक मोबाइल बरामद हुआ। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। प्रेसवार्ता में एसपी सिटी अमृत जैन, एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक व नई मंडी कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें