फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: युवकों के दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खालापार के किदवई नगर में सुबह के समय युवकों के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक युवक को गंभीर चोट आई। मारपीट की वीडियो वायरल हुई है।
विज्ञापन

रहमतनगर निवासी महताब ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथी तहसीन, शादाब, सगीर, शाहवेज के साथ गोदाम से मांस खरीदने गया था। वहां मौजूद लोगों से कहासुनी हो गई। उन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उसे सिर, गले व नाक पर गंभीर चोट आई है। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया।
किसी ने मारपीट के इस मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में दो पक्ष के युवक आपस में झगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग उन्हें अलग अलग भी कर रहे हैं लेकिन युवक झगड़ा करते रहे। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि खालापार थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा थाना सिविल लाइन के मोहल्ला मल्हुपुरा निवासी शाहनवाज व पड़ोसी इमरान के बच्चों में विवाद हो गया। आरोप है कि इमरान ने अपने भाई फुरकान के साथ मिलकर शाहनवाज पर हमला कर उसे घायल कर दिया। नई मंडी के गांव पचेंडा कलां निवासी मदन के बेटे निशांत पर गांव के ही काला व उसके साले मोदीनगर निवासी राहुल ने घर में घुसकर हमला कर दिया। घायल को मेरठ रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


सेना के कैप्टन ने हादसे की दर्ज कराई रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर। नई मंडी निवासी सेना के कैप्टन राजेश शर्मा ने नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लिखाया कि उनका बहनोई प्रमोद शर्मा घर से फैक्टरी में काम करने जा रहा था। इस बीच एक बाइक पर सवार गांव नंगला बुजुर्ग भोपा निवासी शिवांश, नासिर व आसिफ उसे टक्कर मारकर भाग गए। उसे मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें