फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: तालाब से नवजात के शव को खींच लाया कुत्ता, खा रखे थे कई अंग, देखकर लोगों की आंखों में आ गए आंसू

Thu, 12 Feb 2026 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

शाहबुदीनपुर रोड पर उत्तरी रामपुरी में तालाब किनारे कुत्ते को नवजात के शव को खींचते हुए देखकर लोग दौड़े। शव को कपड़े में लपेटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृत नवजात को कपड़े में लपेटकर लेकर खड़ा गो सेवक नीशू।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली के उत्तरी रामपुरी में किसी ने एक नवजात को तालाब किनारे मृत हालत में फेंक दिया। नवजात को आवारा कुत्तों ने नोंचा व खाया हुआ था। उसके शरीर के अंग भंग थे। मौके पर लोग एकत्र हो गए। इस घटना ने क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया। गो सेवक नीशू ने नवजात को कपड़े में लपेटा। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद कई लोगों और महिलाओं की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन

 

नगर के शाहबुदीनपुर रोड उत्तरी रामपुरी में दोपहर के समय तालाब किनारे रहने वाले लोग अपने कामों में व्यस्त थे। इसी दौरान सोनिया ने देखा कि तालाब के बीच से एक आवारा कुत्ता किसी मृत नवजात को खींचकर ला रहा था। यह देखकर महिला ने शोर मचाया तो आसपास रहने वाले महिला व पुरुष अपने घरों से बाहर निकल आए। राहगीरों की भी भीड़ लग गई।
 

महिला के शोर मचाने पर कुत्ता नवजात को छोड़ कर भाग गया। लोगों ने देखा तो नवजात के अंग भंग थे। आवारा कुत्तों ने शरीर को भी नोचा हुआ था। यह जानकारी पाकर शिव सेना के मंडल उपाध्यक्ष गौत्तम कुमार व गो सेवक नीशू मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची।
 
विज्ञापन

गो सेवक ने नवजात के शव को कपड़े में लपेट कर उठाया। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। पुलिस का कहना था कि आसपास के लोगों ने बताया है कि एक कुत्ता नवजात को कहीं से उठा कर लाया था। संभवत: किसी महिला ने नवजात को जन्म देने के बाद लोकलाज के कारण तालाब में फेंक दिया। इस मामले में क्षेत्र में लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। यदि कोई तहरीर देता है तो नवजात को फेंकने वाले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें