मुजफ्फरनगर। पुरकाजी के गांव हरिनगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर जीवन (30) को महिला मित्र ने मिलने के बहाने बुलाकर अपने साथियों की मदद से उसकी हत्या कर दी। शव को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में सुभाष नगर सरवट फाटक के पास नाले मेें फेंक दिया।
परिजनों ने महिला को नामजद कर व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या कर शव छिपने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक युवक के दो छोटे भाई व एक बहन पुलिस में सिपाही है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में सरवट फाटक के पास सुभाष नगर में नाले में सुबह के समय एक संदिग्ध सफेद बोरा पड़े होने की सूचना पर गांधी कॉलोनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाले में पड़े बोरे को बाहर निकलवाया तो उसमें कंबल में लिपटा एक युवक को शव मिला। इसी बीच पुरकाजी के गांव हरिनगर निवासी लोग मौके पर पहुंचे।
बलवीर ने मृतक की पहचान अपने बेटे जीवन के रूप में की। बताया कि उनका बेटा गांव में रहने वाले अपने साथी दीपक के साथ मुजफ्फरनगर आया था। दीपक ने उन्हें देर रात बताया कि वह दोनों रात में नाले के पास आए थे। यहां मंदिर के पास आई एक महिला उनके बेटे को बुलाकर अपने साथ ले गई थी।
दीपक को गली के बाहर इंतजार करने को कहा था। कई घंटे बाद भी उनका बेटा नही आया तो यह जानकारी उन्हें दी गई। वह रात से ही अपने बेटे को तलाश रहे थे। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने भी पहुंच कर मौका मुआयना किया।
सीओ ने बताया कि दीपक से भी पूछताछ की गई है। उसने महिला के बुला कर ले जाने वाली बात बताई। रात में पुलिस को सूचना न देकर परिजन खुद ही युवक की तलाश करते रहे। सुबह के समय शव मिला। युवक के कान के पास चोट लगी है। गोली व चाकू की चोट का निशान अभी दिखाई नही दिया है।
घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की चार टीम बनाई हंै। क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। मृतक के साथ रहे दीपक को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की है।