मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने वांछित होटल संचालक व युवतियों को होटल में भेजने वाले आरोपी की तलाश की शुरू की है। शहर में अन्य होटलों व कैफे की भी पुलिस ने गोपनीय जांच शुरू की है। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि पचेंडा रोड पर रोज इन ओयो होटल में छापा मारा था। वहां एक नाबालिग सहित चार युवतियां व चार युवकों सरवट निवासी सलमान, नजीबाबाद बिजनौर निवासी अमन, तितावी के गांव अलीपुर निवासी दीपक व नगर के ब्रहमपुरी निवासी दक्ष को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। इसके अलावा होटल संचालक सुभाष नगर निवासी राहुल व गौरव को भी पकड़ा था। इस मामले में गिरफ्तार दोनों होटल संचालक व होटल के ही तीसरे संचालक सुभाष नगर निवासी रवि व होटल संचालकों को गलत कार्य कराने के लिए युवतियां भेजने वाले मुकेश केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। गिरफ्तार दोनों होटल संचालकों का अनैतिक कार्य कराने व चारों युवकों का शांति भंग की आशंका में चालान किया है। वांछित होटल संचालक व मुकेश की तलाश में दबिश दी जा दी है। संवाद