फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ई-रिक्शा बचाने के प्रयास में कार पलटी, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी और पलट गई। इस दुर्घटना में कार चालक रिहान घायल हो गया और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

बागपत जनपद के गांव भड़ल का रहने वाला रिहान अपनी कार से बुढ़ाना से अपने गांव जा रहा था। बृहस्पतिवार देर रात सामने आए ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में उसकी कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे खेत में जा घुसी और ट्यूबवेल की दीवार से टकराकर पलट गई। इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक रिहान घायल हो गया।
सूचना मिलने पर बायवाला चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। राहगीरों की सहायता से घायल चालक को कार से बाहर निकाला गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को भी खेत से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें