फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन

विज्ञापन
बुढ़ाना। श्री राम नवमी पर्व पर कलश यात्रा में मौजूद महिला श्रद्धालु। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राम नवमी पर नई मंडी क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का संगम देखने को मिला। पटेल नगर की आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा से पहले रामलीला भवन में हवन और सुंदरकांड का पाठ हुआ। कथावाचक ब्रजेश पाठक ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन पर प्रवचन दिए। अतिथियों ने भगवान श्रीराम का तिलक कर पूजा-अर्चना और आरती की। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग और कर्तव्य पालन का आदर्श प्रस्तुत करता है।
गौरव स्वरूप ने कहा कि राम नवमी भारतीय संस्कृति और आदर्श जीवन मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा पटेल नगर परिसर से शुरू होकर मुनीम कॉलोनी, राजवाहा सड़क, बालाजी सड़क, टेलीफोन एक्सचेंज और नई मंडी के विभिन्न मार्गों से गुजरी।
मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के स्वर्ण रथ के दर्शन किए। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रसाद वितरण भी हुआ। बैंड बाजों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस मौक पर उद्यमी नरेंद्र गोयल, मनीष कपूर, समाजसेवी भीमसेन कंसल, रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, संयोजक विकल्प जैन, मनीष चौधरी, पूर्व सभासद विपुल भटनागर, सभासद योगेश मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें