बुढ़ाना। कस्बे के होली चौक पर होलिका दहन को लेकर खटीक समाज के दो गुट आमने सामने आने से तनाव बढ़ गया। एसपी देहात आदित्य बंसल मौके पर पहुंचे। सबकी सहमति से होलिका दहन करवाया।
मुल्तानिया परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि 75 साल से उनका परिवार दहन करता हुआ आ रहा है। कस्बे के कुछ व्यक्ति नई परंपरा डालना चाहते है। दहन के समय नया तरीका अपनाना चाहते हैं।
एसपी देहात आदित्य बंसल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खटीक समाज के दोनों पक्षों को शांत किया। इसके बाद ढोल नगाड़े और अबीर गुलाल के साथ होलिका दहन हुआ। इस मौके पर दोनों पक्षों कुलदीप, ओमकार, मनीष, फूल सिंह, आशीष, पिंकू, सुनील, नितिन व शिवकुमार मौजूद रहे। उधर, पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता जितेंद्र त्यागी होलिका दहन में शामिल हुए। पैंठ बाजार में अजय संगल, लक्ष्मण, बबलू त्यागी, ठेकेदार प्रेम त्यागी, आशीष जैन व चंचल त्यागी मौजूद रहे।