फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुत्र ने धोखाधड़ी से मां की जमीन नाम कराई, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। मीरापुर क्षेत्र के गांव कासमपुर खोला की रहने वाली वृद्ध विधवा महिला ने अपने ही पुत्र और उसके दो साथियों पर धोखाधड़ी कर उसकी जमीन हड़पने के लिए बैनामा कराने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव कासमपुर खोला निवासी पीड़िता गेंदी ने सिविल कोर्ट में वाद दायर करके बताया था कि वह एक अनपढ़ और बुजुर्ग महिला हैं। उनके तीन पुत्रों में से एक पुत्र कंवरपाल की मृत्यु हो चुकी है, जिसका एक तीन वर्षीय पुत्र शिवा है।
पीड़िता ने 18 मई 2023 को अपनी कुल कृषि भूमि और संपत्ति की एक रजिस्टर्ड वसीयत अपने नाबालिग पौत्र शिवा के नाम कर दी थी। आरोप है कि पीड़िता के दूसरे पुत्र जितेंद्र ने दो साथियों गांव के ही रहने वाले सचिन व हिमांशु के साथ मिलकर 22 सितंबर 2025 को उसको राशन कार्ड बनवाने के बहाने तहसील जानसठ ले गया।
विज्ञापन

वहां उसने कुछ दस्तावेजों पर अंगूठे लगवा लिए थे। बाद में पता चला कि उसके पुत्र ने उसकी भूमि का धोखाधड़ी से बैनामा करा लिया है। मां ने विरोध किया तो पुत्र व उसके साथियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर 25 सितंबर को गांव में पंचायत भी हुई थी।
पंचायत में आरोपियों ने अपनी गलती मानी और जमीन वापस करने का वादा किया, लेकिन बाद में वे अपनी बात से मुकर गए। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने थाना मीरापुर पुलिस और एसएसपी को भी लिखित शिकायत दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुत्र जितेंद्र और उसके दो दोस्तों के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें