फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : छह विधानसभा क्षेत्रोंं में कटे 3.44 लाख मतदाताओं के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसआईआर अभियान के दौरान छह विधानसभा सीटों पर 344217 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। जनपद में 2112586 में से 1768369 मतदाता पंजीकृत पाए गए। विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर सदर में सर्वाधिक 92 हजार मतदाताओं के नाम सूची से साफ हुए। डीएम उमेश मिश्रा की ओर से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एसआईआर के आंकड़ों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में डीएम ने बताया कि आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को निर्वाचक नामावलियों (वोटर लिस्ट) का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया। बताया कि संशोधित कार्यक्रम अनुसार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां दाखिल करने की प्रक्रिया छह जनवरी से शुरू होकर छह फरवरी 2026 तक चलेगी।
इसके बाद 27 फरवरी तक इन दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। तीन मार्च को आयोग से अनुमति प्राप्त करने के बाद छह मार्च 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

सबसे अधिक संशोधन मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। यहां पर पंजीकृत 92,460 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।


965449 पुरुष और महिला मतदाता 802831

बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, खतौली और मीरापुर में कुल मतदाताओं की संख्या 17,68,369 दर्ज की गई है। इसमें पुरुषों की संख्या 9,65,449 और महिला मतदाताओं की संख्या 8,02,831 है। वहीं तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर) श्रेणी के 89 मतदाता पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


इनसेट
किस विधानसभा में कितने मतदाता
विधानसभा मतदाता
बुढ़ाना 3,44,367
चरथावल 2,93,931
पुरकाजी 2,84,015
मुजफ्फरनगर 2,79,266
खतौली 2,83,080
मीरापुर 2,83,710
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें