फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आदमपुर गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। आदमपुर गांव में शनिवार देर रात एक महिला ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पारिवारिक कलह को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन

शामली के गांव कुड़ाना निवासी महिला का विवाह करीब 13 वर्ष पहले आदमपुर निवासी एक व्यक्ति के साथ हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
पुलिस ने घटना की सूचना महिला के मायके वालों को दी। परिजन आदमपुर गांव पहुंचे और उन्होंने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने उन्हें शांत किया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में शव गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें