फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगे 50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। कुछ लोगों ने जमीन खरीदकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से पचास लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने पांच नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव रामपुर निवासी आदेश कुमार शर्मा को गाजियाबाद निवासी संजीव वालिया उर्फ विपिन राणा, सिसोना के मजरा बल्लूपुरा निवासी सोनू, कौसर निवासी गांव टिडोली थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर, काला उर्फ शेर सिंह निवासी सिसोना, संजय चौधरी निवासी मोहल्ला सुभाष नगर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार ने जमीन खरीदकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 50 लाख रुपए ठग लिए।
कुछ दिन शांत रहने पर पीड़ित ने उन्हें फोन किया तो फोन बंद मिले। पीड़ित ने उनके बारे में खोजबीन की तो पता चला कि उनका एक गिरोह है जो लोगों से इसी तरह की ठगी करता है। इस मामले में एक मंत्री का भी शामिल होना बताया था। थाना पुलिस ने बताया कि सभी पांच नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें