फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव रथेडी में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी महिला की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। देर रात शव गांव बझेड़ी में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मामले में पुलिस महिला के पति को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

गांव बझेड़ी निवासी अमरीन की शादी साढ़े छह साल पहले गांव रथेड़ी निवासी शादाब से हुई थी। शादी के बाद उसे कोई बच्चा नही था। गत 27 जून को अमरीन संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलस गई। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया था, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। महिला के चाचा ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर पति समेत ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस ने मामले में पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार देर रात अमरीन की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव को गांव में लाया गया। गमगीन माहौल में महिला को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें