फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खाड़ी युद्ध से मुजफ्फरनगर के परिवारों में बढ़ रही चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच छिड़े युद्ध के कारण खाड़ी देशों में काम कर रहे मुजफ्फरनगर के लोगों के परिवार चिंतित हैं। खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ईरानी हमलों के चलते इन देशों में नागरिक सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। किदवई नगर निवासी आमिर रजा, जो सऊदी अरब में ड्राइविंग करते हैं, उनके परिवार को उनकी सुरक्षा की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

ईरान खाड़ी क्षेत्र के सऊदी अरब, कतर और जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर मिसाइल हमले कर रहा है। मुजफ्फरनगर जनपद के कई लोग नौकरी और कारोबार के सिलसिले में खाड़ी देशों में गए हुए हैं।
किदवई नगर निवासी आमिर रजा के पिता सादिक अली ने बताया कि उनकी बेटे से बात हुई है। फोन पर आमिर ने खुद को और अपने साथियों को सुरक्षित बताया है और परिवार को चिंता न करने को कहा है। इसके बावजूद, सादिक अली और उनके परिवार को आमिर की सुरक्षा की चिंता सता रही है।
विज्ञापन




परिवारों की बढ़ती चिंता

दुबई में काम कर रहे मुजफ्फरनगर के निवासियों के परिवारों में भय का माहौल है। परिवार अपने प्रियजनों की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंतित हैं और सरकार से मदद की उम्मीद कर रहे हैं।

सऊदी अरब में हम सुरक्षित...
सऊदी अरब में ड्राइविंग करने वाले किदवई नगर निवासी आमिर रजा ने मोबाइल पर बताया कि वह वहां सुरक्षित है। जंग के चलते स्थानीय लोगों में थोड़ी चिंता जरूर है लेकिन स्थानीय सरकार ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। आमिर ने फोन पर कहा कि अपने देश के लोग उनकी सुरक्षा के लिए दुआ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें