मोरना में घटनास्थल के पास से मिली दरांती की जांच करते पुलिसकर्मी : संवाद
भोपा/मोरना। घटनास्थल ने किसान रामप्रसाद की हत्या के राज से दो ही घंटे में पर्दा उठा दिया। नशीली खीर से गहरी नींद में सोए किसान पर चाकू से पहला वार हुआ तो आंख खुल गई। हमलावर बेटियों ने चार वार किए।
किसान ने आखिरी पल तक जान बचाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों हमलावर भी जख्मी हो गई। पुलिस ने दोनों के जख्म की वजह जानने का प्रयास किया तो पूरी कहानी से पर्दा उठता चला गया।
दोनों बहनों ने परिवार को नशीली खीर खिलाई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि पहले सोमवार तड़के तीन बजे दोनों ने परिवार के सदस्यों को हिलाकर देखा लेकिन किसी की आंख नहीं खुली। इसके बाद घर में रखे दो चाकू उठाकर लाईं।
दोनों ने वार शुरू किए। इस दौरान किसान की आंखें खुल गईं और जान बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों बहनों के सिर पर मौत सवार थी। पिता की गर्दन और पेट पर वार करती रहीं। वाददात करने के बाद दोनों बहने फिर से सो गईं।
एक बहन का चेहरा और दूसरी के हाथ पर चोट : सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी कोमल के चेहरे पर जख्म था। इसके अलावा दूसरी आरोपी के हाथ पर कटे हुए का निशान मिला।
पुलिस ने सवाल किया तो कोमल ने कहा कि बुग्गी में चोट लग गई थी। यहीं से पुलिस का शक गहराया। पहले कोमल शक के दायरे में आई और इसके बाद उसकी बहन भी जांच के घेरे में आ गई।
मोरना में घटनास्थल के पास से मिली दरांती की जांच करते पुलिसकर्मी : संवाद