फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पचास हजार का इनामी अमजद ढेर, दरोगा और सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। क्षेत्र के विज्ञाना मार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के तीन बजे पुलिस मुठभेड़ में हरसौली निवासी 50 हजार रुपये का इनामी अमजद (36) सीने में दो गोली लगने से ढेर हो गया। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने 24 राउंड फायरिंग की।
एसपी देहात आदित्य बंसल की बुलेट प्रुफ जैकेट और गाड़ी में भी गोली लगी। दरोगा संदीप और सिपाही अशफाक भी गोली लगने से घायल हो गए। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि इनामी पर यूपी, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड में लूट, हत्या और डकैती समेत अन्य धाराओं के 40 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस को विज्ञान क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों की सूचना मिली। एसएसपी ने बताया कि विज्ञाना रोड पर करीब ढ़ाई बजे चेकिंग शुरू कर दी। करीब आधे घंटे बाद बाइक पर सवार होकर आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया। दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त अमजद के रूप में हुई।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने भी मौके पर जाकर मुआयना किया। घायल पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मृतक बदमाश अंतरराज्यीय स्तर का बदमाश था। पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बुढ़ाना, तितावी और शाहपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें