फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद, दो घायल, पुलिस पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव कढ़ली में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद पथराव हो गया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो पुलिस पर भी पथराव किया गया। इस मामले में पुलिस ने अपनी ओर से सात लोगों को नामजद करते हुए 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दरोगा आरिफ अली ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह शुक्रवार देर शाम एक अन्य दरोगा तथा अपने हमराह सिपाहियों के साथ कढ़ली गांव में साजिद हुसैन की ओर से दी गई सूचना के बारे में जानकारी करने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने बताया कि पीछे की गली में बाइक खड़ी करने को लेकर 15-20 लोग आपस में मारपीट तथा पथराव कर रहे हैं।
सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो वह लोग एक दूसरे पर जान से मारने की नीयत से ईंट पत्थर फेंक रहे थे। पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया, मगर वह नहीं माने और पुलिस के ऊपर भी पत्थर बरसाने लगे। पुलिस ने दंगा नियंत्रण उपकरण का प्रयोग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

पथराव के दौरान गांव में भगदड़ मच गई। अतिरिक्त पुलिस बल बुलवाया गया। इस दौरान पथराव करने वाले 10-12 लोग भाग गए। पथराव में अनस और कादिर घायल हुए। पुलिस ने वहां मौजूद एक पक्ष से प्रवेज, रिजवान, माज, मन्नान तथा दूसरे पक्ष से इस्तकार, साहिल, नजाकत को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पकड़े गए सात आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें