फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डकैती में शामिल बदमाश की निशानदेही पर कार, जेवरात बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मोहल्ला लाल मोहम्मद में नाजिम अली के मकान में दिसंबर माह में हुई डकैती के आरोपी बुलंदशहर के शांति निकेतन कॉलोनी निवासी तुषार को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार तथा जेवरात बरामद किए। कस्टडी रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस आरोपी को डासना जेल में दाखिल कर आई।
विज्ञापन

सीओ आशीष यादव ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर डकैती की घटना में शामिल सेंट्रो कार औद्योगिक क्षेत्र गाजियाबाद से बरामद की गई है। कार की डिक्की से जेवरात बरामद किए गए। डकैती की घटना के बाद बदमाश तुषार पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर डासना जेल चला गया था। कोर्ट से बदमाश का आठ घंटे का कस्टडी रिमांड मिला था। अब से पहले भी तीन आरोपी पकडे़ जा चुके है़।
-
यह था मामला
मोहल्ला लाल मोहम्मद में पांच दिसंबर को नाजिम अली के मकान में डकैती की घटना की गई थी। बदमाशों ने नाजिम अली उसकी पत्नी शबीना तथा पड़ोसी नावेद उर्फ दद्दू उसकी पत्नी शीबा को बंधक बनाया था। इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों मुशीर, काशिफ, शुभम तथा एक बाल अपचारी का चालान कर चुकी है। घटना में शामिल चरथावल के गांव नियामु निवासी कपिल को कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, जेवरात तथा शबीना का पासपोर्ट आदि बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें