बागपत। बसा टीकरी गांव में तेज आवाज में अश्लील शब्दों के गाने बजाने से मना करने पर उदेश और उसके भाई मोहन पर लोहे की फावड़ी और सरियों से हमला कर घायल कर दिया गया। इसमें शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।
बसा टीकरी गांव निवासी जगेसर ने बताया कि आठ फरवरी को उसके परिवार वाले खेत में गन्ने की छिलाई करने गए थे। तभी पड़ोसी अमन, विशाल, तानू और हरि तेज आवाज में गाने बजाने लगे। कई बार ऐसे गाने भी बजाय, जिसमें अश्लील शब्दों का प्रयोग भी किया। उसकी दोनों पुत्रवधुओं ने तेज गाने बजाने से मना किया तो उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर वहां गए उसके बेटे उदेश और मोहन ने विरोध किया तो दोनों पर लोहे की फावड़ी और सरियों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद वहां आए लोगों ने उसके बेटों को बचाया। आरोप लगाया कि हमलावरों ने गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर दिया जाएगा।