फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पीएम आवास के सर्वे में लगे दो अभियंता हटाए गए, 16 को छुट्टी पर भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के सर्वे कार्य में लगे दो अभियंताओं को हटा दिया गया है, जबकि 16 को छुट्टी पर भेज दिया गया है। अब योजना में सर्वे कार्य की जिम्मेदारी नगर निकायों को ही दी गई है। वे अपने स्तर से ही पात्रों का चयन करेंगे।
विज्ञापन

जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रथम चरण के लिए क्रिएटिव कन्सयोर्टियम संस्था को नामित किया गया था। अब आवास योजना 2.0 के अंतर्गत काम चल रहा है। इसके लिए कोई भी संस्था नामित नहीं है। डूडा के परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस संस्था के किसी भी कार्मिक की अब कोई भी भूमिका नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले की 12 नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों में नगर निकाय स्वयं ही सर्वे का कार्य कर रहे हैं।
यह योजना पूरी तरह निशुल्क है, इसलिए किसी भी तरह का शुल्क न दिया जाए। उन्होंने बताया कि सर्वे कार्य के दौरान धामपुर और बिजनौर नगर पालिका में काम कर रहे अभियंताओं पर वसूली के आरोप लगे तो उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। इनमें प्रदीप कुमार और सचिन नौटियाल शामिल हैं। इनके अलावा 16 अभियंताओं को छुट्टी पर भेज दिया गया है। फिलहाल 15 दिन कोई भी अभियंता फील्ड कार्य नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई अभियंता धनराशि की मांग करता है तो संबंधित नगर निकाय कार्यालय में इसकी जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें