शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर स्कूटी सवार डिस्पैच मैनेजर रविंद्र गर्ग (59) की मौत हो गई। उनकी मौत होने से परिजनों में गम का माहौल है।
गगन विहार निवासी रविंद्र गर्ग कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पेपर मिल में डिस्पैच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार रात में वे पेपर मिल में ड्यूटी पूरी कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में जब वे खेड़ीकरमू बिजलीघर से आगे पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन उन्हें पहले नजदीक के निजी अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों की तरफ से पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।