फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। गंगोह मार्ग पर हुए सड़क हादसे में छात्र की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को गमगीन माहौल के बीच मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को चौसाना में गंगोह मार्ग स्थित राजमहल पैलेस के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो भाई-बहन को टक्कर मार दी थी। हादसे में 18 वर्षीय कक्षा 11वीं के छात्र लक्की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन सलोनी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती की हालत नाजुक बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर है।

बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक और गमगीन माहौल छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें