फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फारुख ने पहले ही रच रखी थी पत्नी की हत्या की साजिश

विज्ञापन
गांव गढ़ी दौलत में गड्ढे की खोदाई करते हुए। संवाद
विज्ञापन
कांधला। गढ़ी दौलत में फारुख ने पत्नी को मारने की साजिश पहले ही रची थी। उसने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया। उसने घटना से तीन दिन पहले मजदूरों से शौचालय बनाने की बात कहकर गड्ढे की खोदाई कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि कि फारुख ने बताया कि उसने घटना से तीन दिन पहले गड्ढे की खोदाई कराई थी। उसने ग्रामीणों को बताया था कि वह शौचालय के लिए गड्ढा बनवा रहा है। इससे साफ है कि फारुख ने पहले से ही पत्नी को मारने की योजना बना ली थी। घटना वाली रात को फारुख ने अपनी पत्नी से चाय बनाकर लाने को कहा। पत्नी रसोई में चाय बनाने गई तो पीछे से वह वहां पहुंचा और तमंचे से गोली मार दी।
इस दौरान गोली की आवाज सुनकर बड़ी बेटी आफरीन पहुंची तो भेद खुलने के डर से उसे भी गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद छोटी बेटी सहरीन पहुंची तो उसे गला दबाकर मार डाला। इसके बाद तीनों के शवों को गड्ढे में दबाकर उसे मिट्टी से भर दिया। इसके बाद उस पर ईंटों का फर्श बिछा दिया ताकि किसी को पता न चल सके।
विज्ञापन

n इस तरह से हुआ घटना का खुलासा : आरोपी फारुख की मां असगरी ने बताया कि उन्हें फारुख के तीनों बच्चों ने बताया कि छह दिन पहले रात में सभी एक साथ कमरे में सोए थे। सुबह उनकी अम्मी ताहिरा, बहन आफरीन व सहरीन उन्हें नहीं मिली।
छह दिन बाद भी उनके बारे में जानकारी न मिलने पर दाउद ने अपने पुत्र फारुख से पूछा तो उसने कहा कि उसे अपना मकान बनाना है। उसने अपनी पत्नी व दो बेटियों को शामली में किराये के मकान में रखा है। उससे शामली में किस मोहल्ले में किसके मकान में रखा गया है तो इस बारे में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। दाउद ने मंगलवार शाम को पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामले की जानकारी ली और फारुख को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ। इसके अलावा तीन दिन पहले फारुख ने अपनी पत्नी के कपड़ों को आग से जला दिया था। जब बच्चों ने अपनी दादी को यह बात बताई तो उसने अपने पति को जानकारी दी। तभी से फारुख शक के घेरे में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें