फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कैराना में तीन अवैध कॉलोनियों पर चला शासन का बुलडोजर

विज्ञापन
कैराना में अवैध रूप से प्लाटिंग की गई कालौनियों को ध्वस्त कराती विकास प्राधिकरण की टीम-संवाद
विज्ञापन
कैराना। बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध रूप से विकसित की जा रही तीन कॉलोनियों पर विकास प्राधिकरण व प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान कॉलोनियों में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया तथा कॉलोनाइजरों को बिना नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
बुधवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता भरत के नेतृत्व में विकास प्राधिकरण व पुलिस प्रशासन की टीम कोतवाली के बराबर मायापुर रोड पर पहुंची। यहां वकील अहमद के नाम से छह बीघा कृषि भूमि पर कॉलोनाइजर द्वारा अवैध रूप से ईंटों की डीमार्केशन व दीवार खड़ी की गई थी, जिसे बुलडोजर की मदद से ध्वस्त करा दिया गया। साथ ही बैठने के लिए बनाए गए कमरेनुमा ऑफिस को भी गिरा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें