संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में क्रिकेट क्लब का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर अंतर जनपदीय ट्राई सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे कृष्णा और प्रणव कश्यप को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही क्लब के खिलाड़ियों को क्रिकेट किट वितरित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीजे मुरादाबाद राकेश कुमार गौतम रहे। प्रधानाचार्य आजाद वीर सिंह ने बताया कि सहारनपुर के देबबन्द में आयोजित हुई अंत जनपदीय प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उनको सम्मानित किया गया। क्लब का उद्घाटन एकेडमी के निदेशक मयंक शर्मा, स्कूल के डायरेक्टर मनोज कुमार गुप्ता, समन्वयक आशीष त्यागी, आदित्य शर्मा, रेखा रानी ने किया।