संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। विद्यालयों में समर कैंप खत्म होने के बाद शिक्षा विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने नई पहल की है। बच्चे घरों पर मोबाइल और टीवी पर समय तो बिता ही रहे हैं, ऐसे में बच्चों को सही दिशा देने के लिए समर कांटेस्ट के नाम से पहली पूछो प्रतियोगिता शुरू की है।
एनसीईआरटी और एजुकेशन मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया के पोर्टल पर रोजाना एक नई पहेली पूछी जाती है। ज्ञान विज्ञान के रहस्यों और गणित के गुणा भाग को सुलझाने के लिए विद्यार्थी भी दिमागी कसरत कर पहेलियों का जवाब देने में लगे हुुए हैं। इस कांटेस्ट में EduMinOfIndia ncert पर जाकर शामिल हो सकते हैं।
कक्षा-11 के विद्यार्थी सम्यक ने बताया कि समर कैंप के खत्म होने के बाद से ही यह कांटेस्ट चलाया गया है। इस पर पूछी जा रही पहेलियां काफी रोचक हैं। इनका जवाब खोजने के लिए घर वालों की भी सहायता लेते हैं।
राजकीय इंटर कॉलेज की शिक्षिका ममता सिंह ने बताया कि पहले के समय में इस प्रकार की पहेलियां खूब चलती थीं। यह बच्चों के लिए नया और अनूठा प्रयोग है। बच्चे मोबाइल का प्रयोग तो कर रहे हैं। इस कांटेस्ट से कुछ नया ज्ञान प्राप्त होगा।