फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: एक-दूसरे का हाथ थामकर प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, किशोरी की मौत

Tue, 09 Feb 2021 11:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शहर के सरवट फाटक के पास सोमवार देर रात प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ थाम तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूद गए। घायल युवक और किशोरी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मेरठ में उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर घर लौट आए। परिजनों ने गमगीन माहौल में किशोरी के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। वहीं, युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

सोमवार देर रात सरवट फाटक के पास एक-दूसरे का हाथ थामकर ट्रेन के आगे छलांग लगाने वाला युवक और किशोरी जिले की रहने वाले हैं । एक ही वर्ग के युवक व किशोरी का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  बागपत: एसपी से मिला थांबेदार व रालोद का प्रतिनिधिमंडल, ट्रैक्टर परेड में हिंसा में नोटिस भेजे जाने का किया विरोध

विज्ञापन

सोमवार रात दोनों घर से निकल गए और सरवट फाटक के पास पहुंचकर यह खौफनाक कदम उठा डाला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग व परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया।

मेरठ के एक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान देर रात किशोरी की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत भी बेहद गंभीर बनी हुई है। किशोरी की मौत के बाद मंगलवार को परिजन उसका शव लेकर घर लौट आए, जिसे दोपहर बाद गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।

इस संबंध में दोनों के परिजनों ने पुलिस को किसी तरह की सूचना नहीं दी है, जिसके चलते पुलिस घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें