फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 टेबल पर मतगणना, सबसे पहले आएंगे खतौली के नतीजे

विज्ञापन
नवीन मंडी स्थल पर मतगणना के संबध में अधिकरियो व कर्मचारियों को दिशा निर्देश दते डीएम एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले की छह विधानसभा सीटों में सबसे पहले खतौली के परिणाम आएंगे, यहां 26 राउंड में मतगणना पूरी हो जाएगी। सबसे देर में बुढ़ाना के परिणाम आएंगे, यहां 29 राउंड तक गिनती चलेगी।
विज्ञापन

जिले में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रत्येक विधानसभा की गिनती के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। जिले में सबसे पहले खतौली विधानसभा की मतगणना पूरी होगी। खतौली में 360 बूथ हैं और यहां केवल 26 राउंड में मतगणना का कार्य पूरा हो जाएगा। सबसे देर तक बुढ़ाना की मतगणना होगी यहां 404 बूथ हैं और 29 राउंड में मतगणना का कार्य पूरा होगा।
इसके अलावा जिले की मीरापुर विधानसभा में 376 बूथ हैं, सदर में 369 बूथ हैं, पुरकाजी में 375 बूथ हैं और चरथावल में 370 बूथ हैं। इन चारों विधानसभा सीटों पर 27 राउंड में मतगणना का कार्य पूरा होगा। जिले की विधानसभा सीटों पर 12 बजे तक परिणाम साफ होना प्रारंभ हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें