एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में वार्षिक सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने किया। पहले दिन छात्र-छात्राओं ने खेलो में दमखम दिखाया।
पुरूष वर्ग की वॉलीबाल में बीकॉम तृतीय वर्ष ने बीएससी द्वितीय वर्ष को हराया। बीए द्वितीय वर्ष ने बीएफए को हराया। एनसीसी ने बीएससी विज्ञान, बीकॉम तृतीय वर्ष ने बीकॉम द्वितीय वर्ष को हराया। अंतिम मैच बीएफए व बीएससी विज्ञान प्रथम वर्ष के मध्य हुआ, जिसे बीएफए ने 15-06 व 15-09 से जीता।
महिला वर्ग में खो-खो में बीए द्वितीय वर्ष ने बीएफए को हराया। दूसरे मैच में बीएफए ने बीकॉम को हराया। तीसरे मैच में बीएससी विज्ञान ने बीए प्रथम वर्ष को हराया। चौथे मैच में एनसीसी ने बीए प्रथम वर्ष को, पांचवें मैच में बीए द्वितीय वर्ष ने बीकॉम को हराया। प्रतियोगिता में रमन राणा, आर्यवृत, रितिक, वंशिका, हिमानी, स्नेहा, नेहा और निधि आदि छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निर्णायक की भूमिका में दुष्यंत, निकिता, सुमित, सौरभ, सिद्धार्थ, रुद्र, तुषार व रिजवान रहे। संवाद