फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने पर बंट गए सभासद

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : पालिका की बोर्ड बैठक में हंगामा करते सभासद। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने पर बंट गए सभासद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका की बैठक में शामली रोड स्थित पुलिस चौकी तिराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने के सवाल पर सभासद बंट गए। इस कारण बोर्ड बैठक पूरी तरह से हंगामे की भेंट चढ़ गई। इस बैठक में रखे गए 29 प्रस्तावों के एजेंडे में 28 प्रस्ताव पर पूरे बोर्ड का समर्थन मिला। हालांकि ईदगाह के सामने महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित कराने केप्रस्ताव पर वोटिंग हुई, जिसमें भाजपाई खेमा सफल रहा। प्रस्ताव के पक्ष में 26 और विरोध में 17 वोट पड़े। कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल की यह पहली बैठक थी।
बुधवार को नगरपालिका बोर्ड बैठक 11.20 बजे शुरू हुई। चेयरपर्सन की अध्यक्षता में ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने सदन में एजेंडा प्रस्तुत किया। प्रस्ताव संख्या 337 में गत कार्यवाही की पुष्टि से 366 तक कुल 29 प्रस्ताव एजेंडे में शामिल किए गए। इसमें गत कार्यवाही की पुष्टि के दौरान सभासद विपुल भटनागर ने इस बात पर नाराजगी जताई कि पूर्व की बोर्ड मीटिंग में तय होने के बाद भी गत कार्यवाही रिपोर्ट सभासदों को नहीं भेजी गई है। इसके बाद शहर के विकास के लिए एजेंडे में शामिल सभी प्रस्तावों पर पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों के द्वारा अपनी सहमति व्यक्त की गई। बैठक में प्रस्ताव संख्या 254 शामली रोड पर पुलिस चौकी के सामने स्थित तिराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने के लिए सदन में स्वीकृति के लिए रखा गया। इस प्रस्ताव का सभासद पूनम शर्मा के नेतृत्व में कई सभासदों ने विरोध दर्ज कराया। सभासद अब्दुल सत्तार, नदीम खां, गय्यूर का कहना था कि महाराणा प्रताप का देश के स्वाभिमान और रक्षा के लिए बहुत बड़ा योगदान है। शामली रोड पर ईदगाह के सामने जो तिराहा उनके स्मारक के लिए चुना गया है, वह उनके योगदान को देखते हुए पर्याप्त नहीं है। यदि शामली रोड पर प्रतिमा ही लगानी है तो देश के पूर्व राष्ट्रपति रहे एपीजे अब्दुल कलाम की लगाई जाए। भाजपाई खेमे के एकजुट सभासदों ने इस प्रस्ताव का विरोध कर शामली रोड पर ही महाराणा प्रतिमा स्थापित कराने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सभासद सुषमा पुंडीर और पूनम शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। करीब 35 मिनट तक इस एक प्रस्ताव पर हंगामा चलता रहा। पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने चेयरपर्सन की डायस पर आकर भारी विरोध दर्ज कराया। बाद में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के आदेश पर ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने वोटिंग कराई। इस प्रस्ताव के पक्ष में 26 सभासदों ने अपना वोट दिया तो वहीं विपक्ष के 17 सभासदों ने विरोध दर्ज कराया। इसके अलावा शहर के विकास के लिए नगरीय क्षेत्र में पालिका की भूमि पर दुकानों का निर्माण कराने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। इसमें सभासद अरविंद धनगर के प्रस्ताव पर जिला अस्पताल के पास दक्षिण हिस्से में कवर्ड नाले पर छोटी दुकानों का प्रस्ताव पारित हुआ। शहर में सात स्थानों पर पालिका अपनी मार्केट बनाकर रोजगार के अवसर देने का काम करेगी। बैठक में 20 पार्कों के सुंदरीकरण कराने के निर्णय पर सदन ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

मुजफ्फरनगर : नगरपालिका में बोर्ड बैठक में मेज पर खडे़ होकर हंगामा करते सभासद।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें