फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाट पर की गई कोरोना की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा घाट पर की गई कोरोना की जांच
विज्ञापन

मोरना। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुकतीर्थ में शिविर लगाते हुए लोगों के कोरोना जांच के सैंपल लेकर जिला मुख्यालय भेजे। मौके पर एंटीजन टेस्ट भी किए गए, जिनमें दो पॉजिटिव पाए गए।
कोरोना संक्रमण के चलते रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुकतीर्थ समेत चार गांवों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। स्वास्थ्य टीम ने शुकतीर्थ में गंगा घाट पर लोगों के कोरोना जांच के सैंपल लिए। इस दौरान सभी चार गांवों से कुल 232 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजे गए। पीएचसी प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि आरटीपीसीआर के साथ ही 32 लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए, जिनमें से दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें तत्काल ही होम आइसोलेट करते हुए कोरोना की दवा प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही मुहिम में अब तक गांव यूसुफपुर में सर्वाधिक 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इन सभी को दवा देकर होम आइसोलेट किया गया है। वहीं, एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार ने भी शनिवार को शुकतीर्थ में निरीक्षण करते हुए कोरोना संक्रमित व्यक्ति के होम आइसोलेशन का जायजा लिया। इस दौरान कोरोना पॉजिटिव के परिजनों का भी टेस्ट कराया गया, जिनमें पहले से पॉजिटिव मरीज का बेटा भी कोरोना संक्रमित पाया गया। इस पर उसे भी होम आइसोलेट किया गया। स्वास्थ्य शिविर में शामिल कर्मचारियों में लैब टेक्नीशियन अशोक व कृष्ण ने शुकतीर्थ गंगा घाट पर लोगों के सैंपल लिए, जबकि अन्य कर्मचारियों किशनलाल व मांगेराम ने गांव बरूकी, अमित व सलित ने गांव मलपुरा, आकिल व नरेंद्र ने मोरना में कोरोना जांच के सैंपल लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें