फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदी की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में हत्या के प्रयास में वर्ष 2014 से बंद सजायाफ्ता कैदी की बीमारी के चलते जिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। उसे हार्ट की समस्या के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी प्रदीप (50) को पुलिस ने वर्ष 2014 में युवक की हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था, तभी वे वह जिला कारागार में ही बंद था। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि विचाराधीन बंदी प्रदीप को करीब एक माह पूर्व न्यायालय ने दस साल कैद की सजा सुनाई थी। पिछले कुछ दिन से प्रदीप की तबीयत खराब थी। शुक्रवार रात ज्यादा तबीयत खराब होने पर उसे अचानक जेल अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसे अचानक हार्ट की भी समस्या हो गई, जिसके चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां देर रात उपचार के दौरान सजायाफ्ता कैदी प्रदीप की मौत हो गई। जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदी की मौत के संबंध में उसके परिजनों को सूचना देते हुए पुलिस द्वारा उसके शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें